फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्नी पर अनुचित टिप्पणी करने से आहत पति ने दी जान

Sat, 11 Jan 2025 08:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

पत्नी पर अनुचित टिप्पणी करने से आहत पति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी मजदूर चार जनवरी को मजदूर अपने घर के बाहर पशुओं को मैली खिला रहा था। इस बीच पड़ोस में रहने वाला नीटू इसका विरोध करने लगा। मजदूर ने घर के दरवाजे पर पशुओं को मैली खिलाने की बात कही, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी मजदूर की पत्नी टिप्पणी करने लगा। कहा कि उसकी पत्नी लड़कों के साथ इधर-उधर घूमती है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आरोपी नीटू ने मजदूर को उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाने की भी धमकी दी। पत्नी के आपत्तिजनक बातें सुनकर मजदूर मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके कुछ ही देर बाद मजदूर ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

- मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर नीटू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी नीटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - अरुण कुमार, सीओ सिटी

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें