किन्ही कारणों से संस्थागत प्रवेश से वंचित रहे युवा अथवा नौकरी पेशा लोग इग्नू यानी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कोर्सों में प्रवेश लेकर पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इग्नू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक किया जा सकता है।
शैक्षिक सत्र 2025 के लिए इग्नू में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नौकरीपेशा और कामकाजी युवा संस्थागत प्रवेश नहीं ले पाते हैं, उनके लिए दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने का मौका दिया जाता है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से हर साल बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई को जारी रखने का सपना पूरा करते हैं। यूनिवर्सिटी में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व बैचलर डिग्री के साथ ही मास्टर डिग्री की पढ़ाई भी कराई जाती है।
जिले में इसके तहत प्रवेश एवं परीक्षा के लिए जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें प्रवेश के इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ