मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक में बुधवार की दोपहर बाद भारत भूषण शर्मा के घर में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह सिलिंडर पर बालू डालकर आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा सामान बुरी तरह जल गया।
भारत भूषण की पत्नी बुधवार की दोपहर बाद चाय बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलिंडर लीक हो गया और उसने आग पकड़ ली। आग की लपटें देखकर शोर मचाती हुई बाहर की ओर भागी। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए सिलिंडर को घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने सिलिंडर पर बालू डालकर आग पर काबू पा लिया। आग से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद