फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula: फोन पर बातचीत..फिर मिलने का सिलसिला जारी, अब युवती से पीछा छुड़ाने को युवक व परिजन लगा रहे गुहार

Thu, 09 Nov 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

आदमपुर क्षेत्र के गांव निवासी छात्र बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। उसकी बदायूं की युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अब छात्रा ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि छात्र ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीफार्मा का छात्र बदायूं की युवती के चक्कर में फंस गया। युवती का आरोप है कि छात्र ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि छात्र का कहना है कि उसे प्रेम प्रसंग में युवती ब्लैकमेल कर रही है। छात्र के परिजन पीछा छुड़ाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 18 वर्षीय छात्र बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। वह गजरौला में किराए पर कमरा लेकर रहता है। बदायूं की युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। छात्र का कहना है कि छह महीने पूर्व युवती ने उसके फोन पर कॉल की। इसके बाद दोस्ती परवान चढ़ गई।

दोनों के बीच लंबी बात होती थी। उधर युवती का आरोप है कि छात्र ने उसे शादी करने का झांसा दिया था।  इसलिए वह कई बार उसके कमरे पर आई। छात्र ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने से मुकर गया है। युवती ने उसके खिलाफ थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर देने की तैयारी की।
विज्ञापन


जिसकी भनक लगने पर छात्र के परिजन की पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने युवती पर ही बेटे को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। युवती से पीछा छुड़ाने के लिए इधर उधर भागदौड़ कर रहे हैं। पुलिस पेंशनर्स बोर्ड के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने युवती और छात्र व उसके परिजन को बुलाया। जहां पर काफी देर तक पंचायत का दौर चला। जिससे मामला रफा दफा हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें