अमरोहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर आठ बीएलओ के मानदेय रोकने तथा दो बीएलओ की सेवा समाप्ति के लिए लिखने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति के संबंध में सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने पर आठ बीएलओ के मानदेय रोकने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। जबकि दो बीएलओ की सेवा समाप्ति के लिए भी लिखा गया है। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहे सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन रोके जाने की संस्तुति भी की है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद