अमरोहा जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने सर्दी के चलते कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी है। अब आठवीं तक के स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। परिषदीय स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों से भी कड़ाई से इस आदेश का पालन कराया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने अधिकारियों को आदेश भी दे दिए हैं।
क्षेत्र में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। डीएम ने बच्चों को सर्दी से राहत देते हुए 18 और 19 जनवरी को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे। ठंड को देखते हुए छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी गई है। आठवीं तक के स्कूलों में 20 और 21 को भी अवकाश रहेगा।
22 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूल अब 23 जनवरी को खुलेंगे। कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूल बंद रहेंगे। उधर, डीएम के इस आदेश से बच्चों का सर्दी से राहत मिली है। दो दिन स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।