अमरोहा में व्यापार और रोटरी क्लब के लठमार होली कार्यक्रम में झलकी प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। होली आई रे, आई रे, होली आई रे, झूमती गाती रंग बरसाती, होली आई रे... पर मस्ती में लोग झूमे। बाहर से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। व्यापार मंडल और रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने अबीर गुुलाल और रंगों की होली खेली। लकी ड्रा निकाले गए। साथ ही विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
बुधवार नगर के एक मैरिज हॉल में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब अमरोहा के संयुक्त तत्वाधान में लठमार होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सदर एसडीएम विवेक यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में दुर्गा आर्ट ग्रुप मेरठ के कलाकारों ने लठमार होली का कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। राधा-कृष्ण की बहुत सुंदर मनमोहक झांकियों ने सभी उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। फूलों की होली पर सभी क्लब की महिलाएं जमकर थिरकीं। बच्चों ने खूब डांस कर आनंद उठाया। क्लब द्वारा तीन बंपर लकी ड्रा भी निकाले गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार अर्पित खंडेलवाल, द्वितीय पुरस्कार अमित मोहन गोयल और तृतीय पुरस्कार विशाल गोयल वाणी गोयल ने प्राप्त किया। साथ ही कुमारी भूमिका गोयल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्तर की निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर एसडीम द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से पारितोषिक भी प्रदान किया गया। इस दौरान विशाल गोयल, विनोद कुमार गुप्ता, अजय चतुर्वेदी, अरविंद अग्रवाल, रवि माहेश्वरी, आशीष गोयल, कुंवर विनीत अग्रवाल, गौरव गोयल, अनूप गुप्ता, दीपक बंसल, डॉ सरल राघव, बीपी माथुर एडवोकेट, विकास मदान, अमित अग्रवाल, समीर खंडेलवाल, अजय खंडेलवाल, गोविंद गुप्ता, विकास गुप्ता पंकज अग्रवाल, सरदार जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।