फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका में दहन की बुराई, गले मिलकर सब बोले- शुभ हो होली

विज्ञापन
अमरोहा में होलिका दहन करते लोग - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार की दोपहर में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से होली का पूजन किया। परिवार में सुख-शांति की कामना की। देर रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया। लोगों ने होलिका में जों और गन्ने भूनकर परंपरा निभाई।
विज्ञापन

आज शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक धुलंडी पर रंगों की होली खेली जाएगी। होली में खलल डालने वालों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। दिनभर बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़भाड़ रही। सोमवार की रात परंपरागत तरीके से जिलेभर में करीब 1100 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होलिका दहन का सिलसिला रात से लेकर मंगलवार की तड़के तक चलता रहा। होली दहन से लेकर धुलंडी के दिन की शाम तक पुलिस फोर्स तैनात रही। होली के त्योहार को लेकर युवाओं और बच्चों का उत्साह देखा गया। वहीं महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ होली का पूजन किया। मंगलवार की तड़के से ही सभी लोगों पर होली के त्योहार में शामिल हो गए। बुजुर्गों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस प्रशासन भी होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा। धुलंडी के दिन पुलिस दिनभर गश्त करती रहेगी। ग्रामीण अंचलों में हल्का दरोगाओं के अलावा चौकीदार अलर्ट रहे। शहर कस्बों के चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। वहीं पुलिस ने बाइकों पर सवार होकर माहौल खराब करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की नसीहत दी है।
पुलिस ने पैदल मार्च निकला, ड्रोन से निगरानी
अमरोहा। होली के मद्देनजर नगर कोतवाली पुलिस ने शहर में पैदल मार्च किया। मोहल्ला कोट चौराहे से ड्रोन कैमरे से शहर में सुरक्षा-व्यवस्था परखी गई। शहर के चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाने की अपील की गई। पैदल मार्च इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली से शुरू होकर मुख्य बाजार होता हुए गुजरी बाजार, सराफा, कोट चौराहा, बटवाल, अतरासी चौराहा, लकड़ा चौराहा, आजाद रोड, नौबत खाना के अलावा शहर के सभी संवेदनशील और मिश्रित इलाकों में निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें