फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाबाई आंबेडकर महाविद्यालय में हिमांशु और आरती भड़ाना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन बृहस्पतिवार को किया गया। इस दौरान छात्रा वर्ग से बीएससी द्वितीय वर्ष की आरती भड़ाना ने चार सौ, आठ सौ, पंद्रह सौ मीटर के साथ पांच हजार मीटर दौड़ और पांच किमी पदचाल में प्रथम आकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाई। वहीं छात्र वर्ग में हिमांशु भड़ाना सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बने।
विज्ञापन

रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन किया गया। तीसरे दिन हुए खेलों में सौ और दो सौ मीटर दौड़ में हिमांशु भड़ाना प्रथम, जबकि दो सौ मीटर दौड़ में उमेश द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अचित भड़ाना प्रथम, मोहम्मद दानिश द्वितीय स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर पैदल चाल में अनुज राणा प्रथम, साजिद अली द्वितीय, चार हजार मीटर रिले दौड़ में हिमांशु भड़ाना प्रथम, कपिल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह से दस किमी दौड़ में आकाश यादव प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में अमित भाटी प्रथम, यतेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर, लंबी कूद में हिमांशु भड़ाना प्रथम, नवनीत कौशिक दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में आरती भड़ाना प्रथम, सोनिका द्वितीय, आठ सौ मीटर दौड़ में आरती भड़ाना प्रथम, सपना नागर द्वितीय, दस किमी में अनु पाल प्रथम, श्वेता सिंह द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में पिंकी प्रथम व काजल द्वितीय स्थान पर, ऊंची कूद में अनु पाल प्रथम, सोनिका दूसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में काजल प्रथम, महिमा भाटी दूसरे स्थान पर, गोला फेंक में पिंकी प्रथम, महिमा भाटी द्वितीय स्थान पाया। छात्रा वर्ग में आरती भड़ाना जबकि छात्र वर्ग में हिमांशु भड़ाना चैंपियन बने। निर्णायक की भूमिका डा.अजय कुमार, देवेंद्र सिंह, रामौतार सिंह, रोहताश सिंह, अमित चौधरी ने निभाई। महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग डा.अजय कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप प्रोत्साहन राशि का चेक व पदक का वितरण 30 मार्च को होने वाले वार्षिक समारोह में किया जाएगा। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें