फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा देे ब्राह्मण समाज : योगेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वजातीय बंधुओं ने एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर फूलों से होली खेली।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पवन कौशिक के आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में संरक्षक पंडित योगेंद्र कुमार शर्मा ने होली को एक आदर्श पर्व बताया। साथ ही होलिका और भक्त प्रहलाद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संगठन को इसी तरह सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने की नसीहत दी। कहा कि होली रंगों का पर्व है। इसमें सभी रंगों का समावेश इसलिए किया जाता है ताकि समाज भी प्रकृति द्वारा बनाए गए सभी रंगों की तरह सतरंगी रूप में एकजुट और समाहित रहे। महामंत्री मनु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। इसे समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए मनाया जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से विपुल शर्मा, अतुल पंडित, मधुसूदन व्यास, सुशील कुमार शर्मा, पवन शर्मा, वरुण त्रिवेदी, विकास त्रिवेदी, आलोक गौतम, अजेंद्र भूषण शुक्ला, अभिषेक शर्मा, उत्कर्ष कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें