फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में शंकुल सैनी, हाईस्कूल में दीपक ने किया टॉप

Mon, 16 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के एसएस एकेडमी में खुशी मनाते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के बहुप्रतीक्षित नतीजे रविवार को तकरीबन साढ़े 12 बजे जारी कर दिए गए। इसके साथ ही अपना और साथियों का रिजल्ट जानने के लिए मोबाइल से साइबर कैफे तक विद्यार्थियों-अभिभावकों की सक्रियता बढ़ गई।
विज्ञापन


सभी अपना परीक्षा परिणाम जानने के बाद दूसरे साथियों का परिणाम जानने के लिए संपर्क में जुटे रहे। अच्छे रिजल्ट ने छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। टॉपर्स के यहां बधाई देने वाला का तांता लगा रहा। परिजनों ने लोगों का मुंह मीठा कराया।

वहीं कालेजों में भी सफलता का जश्न मनाया गया।  हाईस्कूल परीक्षा में एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज (खाता) के छात्र दीपक कुमार ने 600 अंकों से 563 अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में सोहनलाल देववती इंटर कालेज सैदनगली के छात्र शंकुल सैनी ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। 
विज्ञापन


वहीं, हाईस्कूल परीक्षा में आर इंटर कालेज जब्दा की छात्रा खुशबू गहलौत, आरएसएम सिख इंटर कालेज खंडसाल कला के छात्र प्रशांत चौहान ने संयुक्त रूप से जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज खाता की छात्रा दीपाली गुप्ता और एएनडीपी इंटर कालेज बछरायूं की छात्रा शालिनी शर्मा ने संयुक्त रूप से जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

टॉपर्स के यहां बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। इस साल हाईस्कूल में जिले के 81.64 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि इंटर में 90.95 विद्यार्थी पास हुए हैं। 

यह रहा माहौल
अमरोहा। रिजल्ट को लेकर रविवार को परीक्षार्थियों में उत्सुकता देखी गई। घर-घर में परीक्षा की ही चर्चा थी, सभी की आंखों में इंतजार साफ नजर आ रहा था। पूजा-पाठ और दुआओं का भी दौर जारी था। सुबह से ही रिजल्ट की जानकारी के लिए परीक्षार्थियों की अपनी-अपनी योजनाएं थीं।

दोपहर 12 बजे से ही छात्रा-छात्राएं साइबर कैफे पर जुटने लगे थे। रिजल्ट जारी होते ही परीक्षा परिणाम देखने का सिलसिला चल पड़ा। पहले अपना परिणाम देखा तो बाद में दोस्तों के अंकों की जानकारी की। इस दौरान रिजल्ट के लिए मोबाइल घनघनाते रहे। तमाम लोग पहले ही दोस्तों के साथ साइबर कैफे पहुंचे थे।

इससे यहां भीड़ रही, अभिभावक भी रिजल्ट को लेकर बेचैन थे। वहीं तमाम लोग अपने मोबाइल से ही अपना और दोस्तों का रिजल्ट देखते रहे। ज्यादातर विद्यार्थियों के अच्छे रिजल्ट से चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। वहीं बधाइयों का सिलसिला भी चला। लोगों ने मिठाई खिलाकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें