फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में 31 अगस्त को सुनवाई

Tue, 25 Aug 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय में अब 31 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। आरोपी पक्ष ने बचाव में साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा है। पुलिस ने गिरफ्तारी के महज 72 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

घटना आठ जुलाई 2026 को हुई थी। अनुसूचित वर्ग की आठ वर्षीय बालिका से पड़ोस में रहने वाले दूसरे वर्ग के 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की। शाम करीब सात बजे दो बुलडोजर घर पहुंचे और आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी दी गई। उसके सामने नहीं आने पर रात करीब नौ बजे मकान के उस हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया, जिसे प्रशासन ने अवैध निर्माण बताया था। इस तरह घटना के करीब सात घंटे के भीतर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की।
इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। लगातार दबिश के बाद मंगलवार सुबह आरोपी गिरफ्तार हुआ। विवेचना में पुलिस ने पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य व अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर 72 घंटे के भीतर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी। आरोपी पक्ष की ओर से साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए समय मांगे जाने पर अगली सुनवाई 31 अगस्त को निर्धारित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें