फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय दिया धरना

Fri, 09 Oct 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर को ज्ञापन सौंपा। हड़ताल के चलते जिले भर में जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई। चिकित्सक की कुर्सी खाली रहीं। वहीं पैथोलॉजी लैब पर भी ताले लगे रहे। मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश बिना दवा के ही वापस लौट गए। शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले दिन दिन से बांह पर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जिले भर के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल पर प्रभाव पड़ रहा है। जिला अस्पताल, अमरोहा, जोया, गजरौला, हसनपुर, रहरा और मंडी धनौरा सीएचसी पर भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया और धरने में शामिल हुए। इसकी वजह से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएचओ और एएनएम भी पिछले नौ दिन से हड़ताल पर चल रही हैं। वह भी धरने में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार ने कहा कि संगठन की पांच मांग हैं। जिसमें नियमितीकरण अथवा समान कार्य-समान वेतन। कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ व एचआर का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति की मांग है। इस संबंध में कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल समेत जनपद की सभी सीएचसी-पीएचसी में चिकित्सकों समेत करीब 850 संविदा कर्मी तैनात हैं। इनमें स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मामूली मानदेय पर ही कार्य कर रहे हैं। शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। 12 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें