फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाद के बाद प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकासखंड गंगेश्वरी स्थित प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर में हुए विवाद के मामले में बीएसए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह और सहायक अध्यापक गौरव नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें दोनों शिक्षकों के बीच विवाद, नोकझोंक और मारपीट की खबर सामने आई थी। खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी की रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय में कुल एक प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने पर जब अधिकारी विद्यालय में जांच करने पहुंचे तो विद्यालय बंद पाया गया और मौके पर कोई भी शिक्षक या शिक्षामित्र उपस्थित नहीं था।
प्रकरण की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आगे की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बीएसए ने स्पष्ट किया कि विद्यालय संचालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें