फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मतगणना पूरी होने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी ने कर दी अपनी जीत की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। न तो मतगणना पूरी हुई और न ही कोई आधिकारिक घोषण। इससे पहले ही भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने खुद को 40 हजार वोटों से जीता हुआ बता दिया। इतना ही नहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय मुद्रा में फोटो भी खींचवाए। यही नहीं अपने एजेंटों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

उधर, जब भाजपा प्रत्याशी द्वारा जीत की घोषणा के बारे में कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली से पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा अफवाह फैलाने का काम करती है। इस दौरान दानिश अली ने भाजपा और उनके प्रत्याशी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मनोवैज्ञानिक हमला एग्जिट पोल के माध्यम से कराया। यहां भी यही काम कर रहे हैं। अभी मतगणना जारी है, दो राउंड अभी बाकी हैं। क्योंकि जो बैलेट पेपर और इलेक्ट्रॉनिक वोट आया था। उसका फाइनल अभी चल रहा है। वह जब फाइनल हो जाएगा। इसके बाद आखिरी राउंड जोड़ा जाएगा। तंज कसते हुए कहा कि आप एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी हैं, पूर्व सांसद भी हैं। देश और क्षेत्र की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।
दानिश अली ने कहा कि अमरोहा सदर की काउंटिंग में वीवी पैट की मशीन मेज पर आ गई। उसकी सील खोली गई और फिर वापस चली गई। हमने ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत की। मतगणना जारी है, हम जीतेंगे और अच्छे वोटों से जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें