कहा कि शमी ने सोशल मीडिया पर गुंडे हायर कर रखे हैं, जो गलत टिप्पणी करते हैं। अगर किसी में हिम्मत है तो फोन पर अभद्रता करके दिखाए। ये शुक्र है कि मैंने एक्शन ले लिया, वरना छह साल पहले मेरी हत्या गई हो गई होती। ये बात उन्होंने गुरुवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान कहीं।
भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर गेंदबाज मोहम्मद शमी बेहतरीन प्रदर्शन कर विरोधी टीम के खिलाड़ियों के विकेट पर विकेट चटका रहे हैं। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। लेकिन उनकी पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर मोहम्मद शमी पर जुबानी हमला करती रहती हैं। एक नवंबर को हसीन जहां ने एक भैंसे के साथ अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। फोटो के साथ कैप्शन भी फॉलोअर्स को अचंभित करने वाला दिया है।
फोटो अमरोहा जिले के किसी ग्रामीण इलाके में लिया गया था। गांव के सरकारी हैंडपंप से बंधे एक भैंसे के साथ हसीन ने कैप्शन में लिखा है कि मैं और अमरोहा का भैंसा। कैप्शन के साथ ही हंसती हुई इमोजी भी लगाई गई। जिसके बाद वह फॉलोअर्स के निशाने पर आ गई थी। तमाम फॉलोअर्स ने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। मालूम रहे कि हसीन जहां चार दिन पहले से अमरोहा के जोया में एक परिचित के यहां रह रही हैं।
ये है शमी और हसीन जहां का पूरा विवाद
मूलरूप से अमरोहा के गांव सहसपुर अली नगर के रहने वाले मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की हसीन जहां से शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल थीं। फिर वह कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनी। बताते हैं कि इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर शमी ने हसीन जहां से शादी की। मोहम्मद शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे। जबकि वर्ष 2018 में मोहम्मद शमी, उनके भाई और अन्य परिजनों पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।