भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इन दिनों कश्मीर में हैं। वह बेटी के साथ संग बर्फ और वहां के मौसम का लुत्फ उठा रही हैं। बेटी संग मस्ती की रील सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां गर्मियों में कश्मीर की वादियों में पहुंचीं हैं। जहां बेटी संग वह बर्फ के साथ वहां के मौसम का लुत्फ उठा रही हैं।
विज्ञापन
यही नहीं, उनकी बेटी संग मस्ती की रील सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। हसीन जहां लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस बार वह कश्मीर की वादियों के बीच पहुंची हैं।
जहां वह कश्मीरी परिधान में सजधज कर बेटी संग खूब मस्ती कर रही हैं। मां बेटी की बर्फ संग अठखेलियों की रील सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की वादियों के बीच वह खासी उत्साहित नजर आ रही हैं। वहां उन्होंने डल झील में बोटिंग का आनंद भी लिया। उन्होंने बताया कि की बेटी बेबो की छुट्टियों के दौरान वह कश्मीर पहुंची हैं।