गजरौला। बगद नदी की खोदाई के लिए सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा व प्रशिक्षु एसडीएम विकास मित्तल ने कर्मचारियों के साथ फावड़ा चलाया। जहां एक ट्रैक्टर से नदी के भीतरी भाग की जोताई की गई, वहीं जेसीबी किनारे पर मिट्टी डालने व दूसरा ट्रैक्टर समतल करने में लगा रहा।
13 मई को बगद नदी की खोदाई शुरू की गई थी। उस दिन से लगातार खोदाई का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को नौवें दिन सुबह ही श्रमिक काम करने पहुंच गए। ट्रैक्टर व जेसीबी बुला ली गई। ट्रैक्टर से नदी के भीतरी स्थल से मिट्टी को उठाकर नदी के किनारे डाला गया। जेसीबी से किनारे से खोदाई की गई। उधर सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा व बीडीओ प्रशिक्षु एसडीएम विकास मित्तल ने कर्मचारियों के साथ फावड़ा चलाया। बीडीओ ने बताया कि नदी को पुनर्जीवित करने का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।