फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर के युवक की संदिग्ध हाल में महाराष्ट्र में माैत

Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव निवासी युवक की संदिग्ध अवस्था में महाराष्ट्र के पुणे में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुणे से गांव लाया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव ओसामाफी निवासी रामऔतार का बेटा आकाश शर्मा(24) कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के एक बिजली ठेकेदार के साथ काम करने महाराष्ट्र के पुणे गया था। वहां पर अम्हेड़ा गांव के पास कार्य चल रहा था।
शुक्रवार की शाम को उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत की सूचना से मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव लेने के लिए पुणे रवाना हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आकाश तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है इस तरह की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें