हसनपुर। स्वर्गीय अधिवक्ता के बेटे ने सीडीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव के लोगों ने मेधावी छात्र के घर पहुंच कर सम्मानित किया।
हसनपुर तहसील के गांव बिजनौरा निवासी हर्षित नागर पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र नागर एडवोकेट ने सीडीएस परीक्षा पास की है। उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
गांव निवासी शिक्षक हेमराज कोहली ने गुर्जर समाज की तरफ से शॉल ओढ़ाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ की जिला उपाध्यक्ष गौरव नागर ने बताया कि हर्षित नागर के दादा जी तेजपाल सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक रहे हैं, हर्षित के पिता का अचानक स्वर्गवास हो जाने के कारण हर्षित ने दादा जी की देखरेख में उनकी शिक्षा पूरी हुई।