फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलूम कारोबारी की दिल्ली एयरपोर्ट पर मौत, हत्या के शक में कराया पोस्टमार्टम

Fri, 24 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हथकरघा उद्योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के हैंडलूम कारोबारी की दिल्ली एयरपोर्ट पर मौत हो गई। वह बहन-बहनोई को उमरा पर जाने के लिए दिल्ली छोड़ने गए थे। परिजनों और रिश्तेदारों के विरोध के बावजूद पुलिस ने  हत्या की आशंका के चलते  मृतक का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शहर के कुरैशी मोहल्ला निवासी नायाब अहमद (45) पुत्र निजामुद्दीन हैंडलूम का काम करते थे। शहर के नल मोहल्ले में उनकी बहन जहां आरा और बहनोई मोहम्मद असलम रहते हैं। बहन और बहनोई उमरा करने जा रहे थे। नायाब अहमद बृहस्पतिवार को बहन और बहनोई को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गए थे। साथ में और भी रिश्तेदार थे।

एयरपोर्ट पर छोड़ कर जैसे ही वापस चले तो एकदम नायाब को हार्ट अटैक हो गया। वह जमीन पर गिर गए। यह देख एयरपोर्ट कर्मी दौड़े। फौरन उपचार के लिए लेकर भागे। आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर एयरपोर्ट कर्मियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर नायाब की हत्या की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। उधर उपचार के दौरान नायाब अहमद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर नजदीकी थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक का शव परिजनों को नहीं दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गई। परिजनों के विरोध करने पर भी पुलिस नहीं मानी। हत्या की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे शाहरुख व सुहैल का रो रोकर बुरा हाल था। पत्नी चमनजहां बुरी तरह बिलख रही थी। परिजन शव लेने के लिए दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें