फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय खेलों में दिव्यांगों ने दिखाया दम

Tue, 18 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के कुंदन मॉडल इंटर कालेज मैदान में सोमवार को दिव्यांग बच्चों से हाथ मिलाते डीएम। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर स्थित आस मंदबुद्धि विशिष्ट विद्यालय में जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। बालक और बालिका दोनों वर्गों में विशेष बच्चों ने साहस का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में आस मंदबुद्धि विशिष्ट विद्यालय के बच्चों का दबदबा रहा।

दिव्यांग बच्चों के जनपदीय खेलों का शुभारंभ डीएम वेद प्रकाश और जिला दिव्यांगजन विकास अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने किया। मशाल जलाकर और हरी झंडी दिखा कर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। 100 मीटर दौड़ में आस मंदबुद्धि विद्यालय के टीटू पहले रवि दूसरे और नीटू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


50 मीटर दौड़ में मंसूरी एकेडमी के दीपक पहले, आस मंदबुद्धि के नईम पहले और अरीब दूसरे स्थान पर रहे। 25 मीटर की दौड़ में रेनू पहले, रेशू दूसरे और कामिनी तीसरे स्थान पर रहीं। एचआई दिव्यांग छात्राओं की 25 मीटर दौड़ में एएलसी की गुलबहार पहले, सानिया दूसरे और निशा तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की 50 मीटर दौड़ में एएलसी मुनाजिर पहले, कैफ दूसरे और सुवनीत तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


 इससे पहले डीएम ने कहा कि संस्था विशेष बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर अच्छा काम कर रही है। दिव्यागों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन की ओर से सभी मदद की जाएगा। इस मौके पर नसीम अहमद, एके जौहरी, निशांत शर्मा, इंद्रपाल सिंह, मोहम्मद गौहर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें