फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली

Tue, 18 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /मंडी धनौरा/ अमरोहा
विज्ञापन
मंडी धनौरा में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में शामिल झांकी।
विज्ञापन

विज्ञापन

अग्रवाल सभा सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल आधा दर्जन से अधिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

नगर की गढ़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा को अग्रवालसभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल द्वारा फीता काटकर रवाना किया गया। शोभा यात्रा में सबसे आगे दो सैनिक घोड़े पर सवार थे। उसके पीछे भव्य रथ पर महाराजा अग्रसेन जी विराजमान थे। फूलों से सजी हुई बग्गियों पर अगसेन जी के पुत्रों के रूप में 18 गोत्र सवार थे।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण, गणेश जी, शिवलिंग की पूजा और महर्षि वशिष्ठ की झांकियां पसंद की गई। अग्रवान सभा की ओर से प्रत्येक अग्रवंशी परिवार को एक एक तुलसी का पौधा भेंट किया गया। शोभायात्रा तिकोना स्कूल, पुराना स्टेट बैंक, अग्रसेन बाजार, कंचन बाजार होती हुई गांधी इंटर कालेज पर जाकर समाप्त हो गई। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज जी के शासनकाल में सही मायनों में समाजवाद था। किसी तरह का भेदभाव नहीं था।
विज्ञापन


महाराज की आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर केके अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, कमल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, चिंतामणि अग्रवाल, कुसुमलता गोयल, मीना अग्रवाल, दाताराम, रूपक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, श्याम गर्ग, गुलाब अग्रवाल, सुभाष बंसल, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें