फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष चिकित्सकों की आवाज को बेहतर तरीके से उठाएंगे हकीम सबाहतुल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सलाहकार परिषद की नवगठित समिति में हकीम सबाहतुल्लाह मनोनीत होने पर नीमा पदाधिकारियों ने उनका गुलपोशी कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

नीमा के पदाधिकारी एकत्रित होकर हकीम सबाहतुल्लाह के आवास पर पहुंचे और उनका जोरदार स्वागत किया। नीमा अध्यक्ष डॉ वजाहत हुसैन ने यह कहा की हकीम सबाहतुल्लाह का सलाहकार होना आयुष मंत्रालय में उनकी आवाज को उठाने का मौका मिलेगा। डॉ फईक अली ने कहा कि वर्तमान समय में यूनानी चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। नीमा पदाधिकारी समय-समय पर आयुष चिकित्सकों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अब हकीम सबाहतुल्लाह के सदस्य बनने से उनकी आवाज ओर मजबूती से उठाई जाएगी। इनके मनोनयन से आयुष चिकित्सकों में खुशी का माहौल है। अब समिति में जनपद को भी मौका मिला है। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से डॉ सुहैल मिर्जा, डॉ असद हुसैन जैदी, डॉ अयाज, डॉ सरताज, डॉ फय्याज, डॉ. रामिश, डॉ ईरशाद, डॉ असलम, डॉ असद अब्बास, डॉ मोहम्मद अहमद, डॉ आरिफ, डॉ अशरफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें