फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चचेरे-तहेरे भाइयों समेत 3 की मौत

Mon, 17 Apr 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए शनिवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली और कार की भिड़ंत में कार सवार चचेेरे-तहेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई निजी नर्सिंग होम में कोमा में है। सभी कुरुक्षेत्र में अपने एक मित्र की शादी समारोह में शामिल होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह और उसका चचेरा भाई अनिल कुमार पुत्र गंगासरन दिल्ली की एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे। प्रदीप का चचेरा भाई मोहित कुमार (23) पुत्र मदनपाल भी अपने भाईयों के पास रह कर कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को तीनों भाई आई-20 कार से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपने सहकर्मी मित्र की शादी में गए थे। साथ में उत्तराखंड के काशीपुर का आशीष (35) भी था।

देर रात 11 बजे चारों लोग विवाह समारोह में शामिल होकर कार से दिल्ली लौट रहे थे। कुरुक्षेत्र में ही हाईवे पर कार की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। जिसमें चचेरे-तहेरे भाई प्रदीप, मोहित समेत आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल कुमार को गंभीर हालत में दिल्ली के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। देर रात करीब दो बजे हादसे की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें