फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे गुरु जी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के परिषदीय स्कूल भी अब हाईटेक करने की तैयारी है। इसके तहत अब मुख्य अध्यापकों को टैबलेट दिए जाएंगे। जिसमें स्कूल का सारा डाटा ऑनलाइन भरना होगा। इस सप्ताह जिले में टैबलेट पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद इन्हें मुख्य अध्यापकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से जिले को 1701 टैबलेट मिलेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अब सारा काम ऑनलाइन निबटाया जाएगा। जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। जिनमें 786 प्राथमिक विद्यालय, 185 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 295 कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। शासन के निर्देश पर जिले में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक-एक तथा कंपोजिट स्कूलों में दो-दो टैबलेट का वितरण होगा। टैबलेट मिलने के बाद स्कूलों के अधिकतर काम ऑनलाइन होने लगेंगे। टैबलेट पर ही शिक्षक डीबीटी, एमडीएम, प्रेरणा व दीक्षा एप के अलावा कई अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ऑनलाइन फीड करेंगे। इतना ही नहीं, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति भी इसके माध्यम से ऑनलाइन दर्ज होगी।

परिषदीय स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को टैबलेट उपलब्ध कराए जाने हैं। संभवत: इस सप्ताह जिले में टैबलेट पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद मुख्य अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। टैबलेट मिलने के बाद विभागीय कार्यों की मॉनीटरिंग करना आसान हो जाएगा। भारत भूषण त्यागी, प्रभारी बीएसए, अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें