फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीएसटी टीम दोबारा मेंथा की दुकान पर जांच करने पहुंची

Fri, 18 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों ने बुधवार रात फिर मेंथा दुकान पर पहुंचकर जांच की। इससे पहले सोमवार को भी जीएसटी अफसरों की टीम कार्रवाई करने दुकान पर पहुंची थी। हालांकि, व्यापारियों के साथ नोकझोंक व धक्का-मुक्की के बाद टीम लौट गई थी।
हसनपुर निवासी सुरेश सैनी व अंकित अग्रवाल की रहरा अड्डे के पास मेंथा ऑयल की दुकान है। सोमवार शाम मुरादाबाद से जीएसटी की टीम दुकान पर जांच के लिए गई थी।
विज्ञापन

दुकान स्वामी के आई कार्ड दिखाने के कहने पर जीएसटी टीम में शामिल लोग गुस्सा हो गए थे। इस दौरान नोंकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। इसके बाद जीएसटी की टीम वापस मुरादाबाद लौट गई थी। व्यापारियों ने हसनपुर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। वहीं, मंगलवार रात करीब नौ बजे मुरादाबाद से जीएसटी की टीम हसनपुर कोतवाली पहुंची थी और नौ व्यापारियों के खिलाफ तहरीर दी थी। एक भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में चल रही गलत फहमी व मनमुटाव शांत हो गया है। इसके बाद बुधवार रात को जीएसटी के अपर आयुक्त अखिलेश कुमार की टीम ने मेंथा ऑयल की दुकान पर रिकार्ड चेक करने पहुंची। यहां पिछले तीन माह तक खरीदा गया मेंथा ऑयल जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

देररात तक टीम जांच पड़ताल करती रही इसके बाद वापस लौट गई। कुछ दिन पूर्व संभल में जीएसटी की टीम ने 22 लाख की टैक्स चोरी के मामले में मेंथा ऑयल पकड़ा था, गाड़ी में मौजूद व्यापारी द्वारा दिखाए गए कागज हसनपुर की फर्म के थे। उसी के आधार पर जांच पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें