फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एमएसपी पर गारंटी कानून न बनने के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए गारंटी कानून नहीं बनाने के विरोध में शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सरकार पर किसान विरोध होने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में भाकियू असली ने शुक्रवार को मोदी सरकार का पुतला फूंकने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। गांव चुचैला कलां में भाकियू असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शब्बन चौधरी ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। आश्वासन के बावजूद अभी तक एमएसपी पर कानूनी गारंटी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट भी घोषित नहीं किया गया है, जबकि मिल चालू हुए करीब तीन माह हो चुके है। गांव वालीपुर में मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने गांव देहराचक, देहरा कादर बक्श, कुआंखेड़ा, मलहुपुरा आदि गांवों में भी प्रदर्शन किया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें