फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात को पूठ मार्ग पर चोरों ने एक के बाद एक पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए और रात्रि गश्त का दावा करने वाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोर पांचों दुकानों से लाखों का माल चोरी कर आसानी से भाग गए। रविवार को सुबह दुकानदारों के सूचना देने पर ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी प्रवीन यादव नगर में पूठ मार्ग पर किराना की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह शनिवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। दुकान स्वामी के मुताबिक चोरों ने 40 हजार की नकदी, एक बैटरी और 60 हजार का सामान समेत करीब एक लाख से अधिक का माल चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने पास में ही शाहिद की खल चोकर की दुकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यहां से 67 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पास की संजीव गर्ग के किराना स्टोर, महेश कुमार के किराना स्टोर एवं राजवीर की रेडिमेड कपड़ों की दुकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन यहां से चोर कुछ चुरा नहीं पाए। रविवार सुबह को चोरी की जानकारी होने पर दुकान स्वामियों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कस्बा इंचार्ज लवनीश कुमार का कहना है कि चोरी के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
पूठ रोड पर दुकानों में चोरी की घटना का मामला संज्ञान में है। उस रोड पर पुलिस की पिकेट भी रहती है। पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।-सतीशचंद पांडेय, सीओ हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें