तीन लोग मारपीट में घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर बंजारा निवासी अब्दुल जब्बार पुत्र वादुल्ला पधान गांव में स्पेलर चलाते हैं। बताते हैं कि अब्दुल को शक था कि, उसके छोटे भाई शराफत की पंद्रह वर्षीय बेटी राजा को किसी ने जादू-टोना कर दिया गया है। इस बात को लेकर अब्दुल सोमवार को अपने पड़ोसियों को उलाहना दे रहा था(ये दूर के रिश्तेदार भी हैं)। आरोप है कि, इस बात को लेकर पड़ोसी चार-पांच लोग हमलावर हो गए।
मारपीट में अब्दुल जब्बार का छोटा भाई सदुल्ला पधान, शराफत और अब्दुला की पत्नी अकीला घायल हो गए। बाद में हमलावर अब्दुल जब्बार को जबरदस्ती अपने घर ले गए और घर ले जाकर गोली मार दी। बंदूक भी अवैध बताई जा रही है। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि दोनों पक्षों में लड़की को जादू टोना करने को लेकर विवाद हो गया।
जिसमें अब्दुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, सीओ मंडी धनौरा मोहनलाल ने अस्पताल में घायलों से पूछताछ की और गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया।