फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के सूने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने किसान के सूने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान बटोर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में किसान इकबाल हुसैन उर्फ लड्डन का परिवार रहता है। इनका पुराना मकान बीच गांव में है। जबकि नया मकान गांव के बाहरी छोर पर मदरसे के पास बनाया है। मंगलवार को बेटा फरमान अपनी मां को दिल्ली लेकर दवाई दिलाने के लिए गया था। घर पर गृहस्वामी अकेले थे। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12:45 बजे पर घर का ताला लगाकर गांव में दूसरे मकान पर चले गए थे। बताया कि छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हो गए। कमरों एवं अलमारी के ताले तोड़कर करीब सोलह तोले सोने के आभूषण, एक किलो चांदी और अन्य जरूरी सामान बटोर कर ले गए। शाम लगभग चार बजे गृहस्वामी वापस लौटकर घर पहुंचे तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की गई। पुलिस मामले में संदिग्धों से पूछताछ मेें जुट गई है।
विज्ञापन

हलका इंचार्ज विपिन तोमर ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें