फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजकीय विद्यालयों में बालिकाओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत जिले के राजकीय विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षक बालिकाओं को तीन माह का प्रशिक्षण देंगे। इस संबंध में डीएम ने कलक्ट्रेट में बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि प्रशिक्षक के रूप में यथासंभव महिला प्रशिक्षित का ही चयन किया जाए। महिला प्रशिक्षक ने मिलने की स्थिति में ही पुरुष प्रशिक्षक का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए महिला व्यायाम शिक्षिका के विद्यालय में कार्यरत नहीं होने की दशा में खेल में रुचि रखने वाली अन्य महिला शिक्षक को नोडल नामित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक जीवन कौशल है जो बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने उनको अपने परिवेश के बारे में जागरूक होने एवं किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचाव के लिए तैयार रहने में मदद करता है। बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर्स के माध्यम से मार्शल आर्ट यथा जूडो, ताइक्वांडो कराटे आदि द्वारा अपने जीवन कौशल का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण में उपलब्ध स्थानीय संसाधन पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा,नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पर्स, बैग, पानी की बोतल, मोबाइल फोन, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, छोटा चाकू, पेपर स्प्रे, सैनिटाइजर का प्रयोग करके आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए ब्लैकबेल्ट प्रमाणपत्र योग्यताधारी अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र दिनांक 15 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बैठक में सीओ शक्ति सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, स्नेह लता, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें