फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Fri, 06 Jun 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

हादसे में घायल मजदूर शाहनवाज (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनको चार जून को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

देहात थानाक्षेत्र के कालीलेट नाईपुरा में सद्दीक का परिवार रहता है। उनके बेटे शाहनवाज डिडौली क्षेत्र में श्योनाली के सामने दुआ मुस्लिम होटल पर खाना बनाने का काम करते थे। उनके परिवार पत्नी नूरजहां है। चार जून की रात 8:30 बजे शाहनवाज होटल के सामने सड़क पर खड़े थे। तभी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मृतक शाहनवाज के भाई कलुआ खां की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरा की मदद से वाहन का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें