फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर पिता  को पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 01 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
जिले में मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बेटी और भतीजी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की कीमत ग्रामीण को जान देकर चुकानी पड़ी। छेड़छाड़ की शिकायत करने पर चिढ़े युवकों ने लाठी डंडों से लैस होकर घर पर चढ़ाई कर ग्रामीण को अधमरा कर दिया। जान बचाने के लिए किसी तरह वो कमरे में छिप गया। 
विज्ञापन


  शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर युवक फरार हो  गए। घायल को सीएचसी में ले गए, जहां पर देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

डिडौली कोतवाली के सईदाबाद गांव निवासी ताहिर पुत्र सलीम की बेटी इंटर तथा भतीजी 11वीं की छात्रा है। दोनों नजदीकी गांव के इंटर कालेज में पढ़ती हैं। आरोप है कि दोनों बहनों के साथ जोया के कुछ युवक आए दिन छेड़खानी करते थे। छात्राओं ने कई बार हिदायत दी, मगर बाज नहीं आए।
विज्ञापन


तंग आकर परिजनों से शिकायत कर दी। जिस पर युवती के पिता ताहिर (42) ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। अपने खिलाफ शिकायत किए जाने से आवारा किस्म के युवक चिढ़ गए। बुधवार की शाम 10-15 युवक हॉकी, लाठी डंडों से लैस होकर सईदाबाद की मढ़ैयां गांव में पहुंचे। यहां ताहिर के घर पर हमला कर दिया। 

लाठी डंडों से पीटकर ताहिर को अधमरा कर दिया। जैसे तैसे उसने दबंगों से छूट कर किसी तरह कमरे में छिप गया। इधर अधेड़ के शोर मचाने पर ग्रामीण आए। हमलावर युवकों का पीछा भी किया, मगर हाथ नहीं लगे। उधर दबंगों की पिटाई से घायल ताहिर को जोया सीएचसी में ले गए,  जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें