फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों और देवी-देवताओं के नाम से होंगे गंगा के घाट

विज्ञापन
तिगरी धाम मेले में बैठक लेते डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी कोतवाली मेला में अधीनस्थों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि मेले में पहली बार नौ घाट महापुरुषों के नाम पर बनाए गए हैं। मेले की ऐतिहासिकता और पौराणिकता बनाए रखने को पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गया है। महिला वस्त्र परिवर्तन स्थान पर महिला सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

गुरुवार को तिगरी गंगा मेला की तैयारियों के संबंध में मेला कोतवाली में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम बीके त्रिपाठी ने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि जिसको जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाए। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कहाकि जहां पर महिलाओं के चेंजिंग रूम बनाए गए हैं, वहां पर महिला पुलिसकर्मी पर्याप्त संख्या में मौजूद रहेंगी। पहली बार तिगरी मेले में नौ गंगा घाट बनाए गए हैं और उन घाटों का नाम महापुरुषों और देवताओं के नाम पर रखा गया है। 13 नवंबर को आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद और डीआईजी मुरादाबाद मंडल द्वारा सुरक्षा के संबंध में बैठक लेंगे। मजिस्ट्रेट आपस में समन्वय स्थापित करके कार्य करेंगे। 14 नवंबर को तीन बजे मेले का उद्घाटन और शाम पांच बजे प्रतिदिन गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। एसपी ने पूनम ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विधायक धनौरा राजीव तरारा ने कहा कि मेले में प्रकाश की व्यवस्था गुणवत्ता पूर्ण हो और रोड और मुख्य मार्ग सही होने चाहिए। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मेले में अवैध वसूली पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। दुुकानदारों के साथ शालीनता से व्यवहार करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, पुलिस अधीक्षक पूनम, सभी उप जिला अधिकारी, भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, मेला मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनके नाम होंगे घाट
तिगरी में अटल घाट, श्यामा प्रसाद मुखर्जी घाट, शिव घाट, रामघाट, चौधरी चरण सिंह घाट, पंडित दीनदयाल घाट, आंबेडकर घाट, सरदार पटेल और ज्योतिबाफुले के नाम शामिल होंगे।

तिगरी धाम मेले का नजारा।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें