गजरौला। गोशालाओं में गायों के लिए चारे का संकट खड़ा हुआ तो प्रशासन ने जनसहयोग की अपील की। प्रशासन की अपील पर गोशालाओं को भूसा दान करने के लिए हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में गायों के लिए भूसा दान किया, जिसकी हर ओर सराहना की जा रही है।
जनपद में छोटी-बड़ी 15 गोशाला हैं। जिनमें 1193 गोवंशीय पशु हैं। इस समय बाजार में भूसे की कीमत करीब डेढ़ हजार रुपये प्रति क्विंटल है। पशु पालन विभाग के गोवंशीय पशुओं का पेट भरने में पसीने छूट रहे हैं। विभाग ने जनपद के किसानों, समाजसेवियों, दानदाताओं से भूसा दान करने की गुहार लगाई। जिससे गोवंशीय पशुओं का पेट भरा जा सके। विभाग के अनुरोध पर जनपद के दानदाताओं ने गोशालाओं को भूसा दान दिया है। धनौरा निवासी ओमकार अग्रवाल ने 30 क्विंटल, अंकुर अग्रवाल ने 10 क्विंटल व गुरप्रीत ने कान्हा गोशाला धनौरा को नौ क्विंटल भूसा, राहुल अग्रवाल डींगरा ने 25 क्विंटल और मनु अग्रवाल ने डींगरा गोशाला को 10 क्विंटल भूसा दान कर गोवंशीय पशुओं के चारे का इंतजाम कराया। चांदरा फार्म निवासी अवतार सिंह, सुंदर सिंह, मनदीप सिंह, जसवंत सिंह और सोनू सिंह ने 14-14 क्विंटल भूसा, धनौरा की कान्हा गोशाला में के लिए दिया। कालरा स्टेट गजरौला ने कान्हा गोशाला गजरौला को 16 क्विंटल, सत्यवीर सिंह ने पांच क्विंटल, लखपत सिंह ने दस क्विंटल, नरेश कुमार ने साढ़े तीन क्विंटल व सरस्वती देवी पंजू सराय ने याहियापुर कताई मिल गोशाला को छह क्विंटल भूसा मुहैया कराया। दिनेश चौहान निवासी तसीहा ने ब्रह्माबाद गोशाला को छह क्विंटल, योगेंद्र सिंह, मोहित चौधरी, भूरे ने खैया माफी को 17 क्विंटल भूसा दान किया। हरेंद्र सिंह जब्दा, किशन जलालपुर, राकेश कैलबकरी, हरिओम मथाना, महेश बुढ़ेरना ने मिलकर फरीदपुर इम्मा गोशाला को 29 क्विंटल भूसा दान कर गोवंशीय पशुओं के चारे के इंतजाम में अपनी सहभागिता निभाई। इसके अलावा मुस्लिम समाज के 14 लोगों ने गोशालाओं को भूसा दानकर अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मंशाराम यादव ने कहा कि जनपद के दानदाताओं ने भूसा दान करने में हाथ पीछे नहीं किया। दूसरे समुदाय के लोग तो बढ़ चढ़ कर आगे आए। उनका यह कदम सराहनीय है।
पूर्वजों से मिली गायों की सेवा की प्रेरणा
गजरौला ब्लाक के पपसरा खादर निवासी हसमत खान पूर्व ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने गजरौला की कान्हा गोशाला को 20.50 किलो भूसा दान दिया है। उनका कहना है कि गायों की सेवा की प्रेरणा उनको पूर्वजों से मिली है। उनके घर पर खुद 56 गायें पल रही हैं। गायों की सेवा से उनको विशेष आनंद की प्राप्ति होती है। गायों की दुआ का असर उनका घर भरा पूरा है। पिछले साल उन्होंने 41 क्विंटल भूसा गोशाला को दिया था। उससे पहले 19 क्विंटल दिया। दस क्विंटल हरा चारा भेजेंगे।
किसी जाति-मजहब से अलग होती है समाजसेवा
जोया ब्लाक की गंगदासपुर की ग्राम प्रधान कुलसुम जहां कहती हैं उन्होंने स्वेच्छा से चार क्विंटल भूसा गोशाला के लिए मुफ्त दिया। उनका कहना है गोवंशीय पशुओं के संरक्षण को सभी को आगे आना चाहिए। यह किसी जाति-मजहब का मामला नहीं है।
हसनपुर के हिलाल ने 71 क्विंटल भूस दिया दान
हसनपुर। नगर के समाज सेवी हिला अली ने गोवंशीय पशुओं के लिए ब्रह्माबाद गोशाला को 71 क्विंटल भूसा दान किया है। हिला अली का कहना है कि गोशाला को और भी भूसा दान किया जाएगा।
दान देने वाले व्यक्ति का नाम किस गोशाला को दिया भूसा भूसा क्विंटल में
रिजवान अहमद फूलपुर बीझलपुर 11.50
मैसर्स एक्यू फ्रोजन नगर पालिका बछरायूं 40
अशरफ अली अल्लीपुर खादर 10
जमशेद याहियापुर कताई मिल 10.50
हसमत कान्हा गोशाला गजरौला 20.50
नासिर अली याहियापुरकताई मिल 6
शम्सुद्दीन याहियापुरकताई मिल 5
अरशद अली फरीदपुर इम्मा 10
अशफाक अली फरीदपुर इम्मा 3
शायना खैया माफी 4
कुलसुम जहां खैयामाफी 4
चौधरी शहरोज हसनपुर 5
अशरफ अली खैयामाफी 2
हिलाल अली हसनपुर ब्रह्माबाद गोशाला 71