फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों से गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाई

Thu, 09 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
कैलसा(अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में बैंक से पासबुक बनवाकर घर लौट रही 17 और 21 वर्षीय दो बहनों को पड़ोस के गांव के युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। रास्ते में पहले से खड़े आठ युवक दोनों को बाजरे के खेत में खींच ले गए और यहां दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


आरोपियों ने दोनों बहनों की अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर वीडियो इंटरनेट पर डालने और इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन बाद घर लौटे पिता ने छिपकर किसी तरह पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

 देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें तीस मई को दोपहर तकरीबन एक बजे बुढे़रना गईं थीं। यहां प्रथमा बैंक में पासबुक बनवाने के बाद दोनों लौट रहीं थीं। रास्ते में पहले से पड़ोस के गांव के आठ युवक खड़े थे। दोनों बहनों को अकेला देखकर पकड़ लिया और पास के बाजरे के खेत में ले गए। आरोप है कि सभी ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। 
विज्ञापन


बाद में कहीं शिकायत पर इकलौते भाई को जान से मार देने और वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर डाल देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घर पहुंची बहनों ने आपबीती सुनाई।

फैसला करने का दबाव
जैसे ही बिरादरी के लोगों को यह जानकारी हुई कि पीड़ित बेटियों का पिता कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। कुछ लोग पीड़ित के पास पहुंचे। बिरादरी की इज्जत का वास्ता देकर समझाते हुए फैसला करने का दबाव बनाया। कहा कि रिपोर्ट होने के बाद युवक जेल चले गए तो समाज की इज्जत धूमिल होगी। बिरादरी की इज्जत की खातिर फैसला कर लो। 

परिवार को समूल नष्ट करने की धमकी
वारदात के वक्त पिता कहीं बाहर गया था। तीन बाद वह घर आया तो दोनों बेटियां फूट फूट कर रो पड़ीं। पिता को आपबीती बताई। इस बीच आरोपियों ने ग्रामीण के फोन पर धमकी दी कि अगर थाने में तहरीर दी तो तेरे परिवार को नष्ट कर देंगे। दबंगों की धमकी से डरकर ग्रामीण पहले तो घर बैठ गया, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाई।  किसी तरह छिपकर बुधवार दोपहर बाद थाने पहुंचा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।

आरोपी युवकों के पास दोनों बहनों के नग्न एवं अश्लील फोटो हैं, गैंगरेप कोई बात सामने नहीं आई है। गैंगरेप के आरोपी, पीड़ित परिवार के रिश्तेदार एवं संबंधी समझौते में लगे हुए हैं।शील कुमार, सीओ सिटी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें