फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 25 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 घर के सामने से युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सुबह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर भागी। परिजनों को अपने साथ बीती घटना के बारे में बताया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  

देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार को अपने घर के सामने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चार युवक उसका अपहरण कर ले गए। जंगल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सुबह किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर भागी। परिजनों को अपने साथ बीती घटना के बारे में बताया। यह सुन परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। युवती को लेकर थाने पहुंचे। घटना की तहरीर दी। थाना पुलिस ने विरेंद्र और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी खेत से अपने घर जा रही थी। रास्ते में युवक ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शाम तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। थाना पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को थाना पुलिस ने अहरोई के जंगल में आम के बाग से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी शहर के लकड़ा बाजार मोहल्ला निवासी मोहम्मद फहीम है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो के तहत भी कार्रवाई की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें