फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा कटान होने से गंगानगर पुल की अप्रोच रोड को खतरा

Fri, 08 Aug 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के गंगानगर में पुल को बचाने के लिए कार्य में जुटे मजदूर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हसनपुर और बुलंदशहर के बीच स्थित गंगा पुल की अप्रोच रोड पर खतरा बढ़ गया है। बचाव कार्य कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

हसनपुर के गांव गंगानगर से बुलंदशहर के बुगरासी को जोड़ने वाला यह पुल, दोनों जिलों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। भारी वाहनों पर रोक लगने से स्थानीय निवासियों व यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्हें अब लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। यह प्रतिबंध, गंगा में हो रहे लगातार कटान की वजह से पैदा हुए अप्रोच के खतरे को देखते हुए लगाया गया है। हालांकि अप्रोच को बचाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की ओर से बचाव कार्य भी किया जा रहा है।
लगभग दो साल पहले भी गंगा में कटाव के कारण पुल की अप्रोच रोड टूट गई थी। उस समय एक महीने से अधिक समय तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा था। अफसरों के अनुसार, वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह प्रतिबंध एहतियाती तौर पर लगाया गया है। ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और जल्द ही स्थायी समाधान खोजने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, जब तक गंगा का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा। प्रशासन ने यात्रियों से संयम बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
बयान:-गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ गया है, कटान भी हो रहा है। उधर, पुल को बचाने के लिए पहले से ही बचाव कार्य किया जा रहा है। एहतियातन पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। - विजय कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें