फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, अस्थायी तटबंध टूटा, खेतों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से खादर क्षेत्र के गांव सीपीया फाॅर्म के पास ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थायी तटबंध का करीब दस फीट हिस्सा शुक्रवार की सुबह टूट गया। इससे गंगा नदी का पानी आसपास के खेतों में घुस गया। सूचना मिलने पर डीएम व एसपी ने अधीनस्थों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पिछले साल ग्रामीणों ने श्रमदान कर बाढ़ के पानी से अपनी फसलों के बचाव के लिए ग्राम सीपीया फॉर्म के पास अस्थायी तटबंध बनाया था। यहां तटबंध का काम अधूरा पड़ा हुआ है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा बनाया गया अस्थायी तटबंध पानी के तेज बहाव में बह गया। बांध की मिट्टी हटते ही गंगा नदी का पानी तेजी से खेतों में घुसने लगा। तटबंध टूटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टूटे हिस्से को दोबारा से बनाने का प्रयास किया। तटबंध की जानकारी मिलने पर तहसीलदार मूसाराम थारू सिंचाई कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुुुंच गए।
दोपहर बाद डीएम नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हड़काते हुए तटबंध की मरम्मत का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि बांध के टूटे हिस्से की मरम्मत के लिए मिट्टी व बालू से भरे कट्टे और पत्थर डालकर पानी के बहाव को रोकने का काम शुरू दिया गया है। ग्रामीणों ने डीएम वे खादर क्षेत्र में तटबंध के अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें