फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे : मंगरौला में टोल बूथ तैयार, जेनरेटर भी लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन इस एक्सप्रेस-वे का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंगरौला में टी पाॅइंट पर टोल बूथों का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। वहां सौंदर्यीकरण भी करा लिया गया है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के दौड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे का लगभग 23.6 किलोमीटर का हिस्सा आता है। इस हिस्से में सड़क निर्माण का मुख्य कार्य काफी समय पहले ही पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में यहां केवल फिनिशिंग और सौंदर्यीकरण का काम भी अंतिम चरण में है। मंगरौला स्थित टी-पॉइंट पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट के साथ-साथ टोल बूथों का निर्माण कार्य भी अब शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।
टोल संचालन में बिजली की समस्या आड़े न आए, इसके लिए भारी क्षमता वाले जनरेटर भी स्थापित कर दिए गए हैं। मंगरौला में बने टी प्वाॅइंट से स्थानीय वाहनों का आवागमन सुगम होगा और टोल प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित और आधुनिक होगी।
विज्ञापन




जल्द शुरू होगा सफर



गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से न केवल मेरठ और प्रयागराज के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच व्यापारिक संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी। टोल बूथों की तैयारी और जनरेटरों की स्थापना यह संकेत देती है कि बहुत जल्द प्रशासन इस मार्ग को आम जनता के लिए खोलने की दिशा में आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

-
:गंगा एक्सप्रेस-वे का अमरोहा में काम लगभग पूरा हो गया है। मंगरौला में टोल बूथ भी तैयार हैं। अन्य जिलों में काम अंतिम चरण में है। जल्द ही वाहन दौड़ सकते हैं।
विज्ञापन

राकेश मोगा, एक्सईएन, यूपीडा, गंगा एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें