फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर गंगा फिर उफान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पहाड़ों पर हुई बारिश और बिजनौर बैराज से 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया। रामगंगा पोषक नहर और गंगा उफान पर होने के कारण बाढ़ का जल खेतों में दोबारा भरने लगा है। ग्रामीणों की मुश्किलें फिर बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में पिछले कई दिनों से बड़ा उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पांच दिन पहले तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.60 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। अगले दिन 30 सेंटीमीटर और कम दर्ज किया गया। 20 अगस्त को गंगा का जलस्तर और भी कम हो गया। बाढ़ खंड द्वारा तिगरी में 199.25 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। मगर मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के चलते गंगा का जलस्तर फिर अचानक बढ़ गया। शनिवार को तिगरी में जलस्तर बढ़कर 199.70 सेंटीमीटर हो गया। इसके बाद भी लगातार हो रही बरसात और बिजनौर बैराज से गंगा में 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा में उफान आ गया। रविवार की सुबह तिगरी में 199.90 दर्ज किया गया। 20 सेंटीमीटर पानी बढ़ जाने से खेतों में दोबारा पानी भरने लगा है। वहीं, ग्रामीणों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन में यह रहा उतार चढ़ाव
18 अगस्त 199.60 सेंटीमीटर
19 अगस्त 199.30 सेंटीमीटर
20 अगस्त 199.25 सेंटीमीटर
21 अगस्त 199.70 सेंटीमीटर
22 अगस्त 199.90 सेंटीमीटर
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर और भी बढ़ जाने की संभावना है।
- अनवार बहादुर खान, जेई बाढ़ खंड तिगरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें