फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभिलेखों से जमानत लेने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में इनामी सुखबीर। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। फर्जी अभिलेखों से जेल में बंद आरोपियों की जमानत लेने वाले गिरोह के सरगना को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डेढ़ साल से लगातार फरार होने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस गैंग में शामिल छह आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि 15 फरवरी 2020 एसडीएम सदर विवेक यादव के सामने दो जमानतियों के प्रमाण पत्र तस्दीक होने के लिए आए थे। इनमें नौगांवा सादात के ग्राम दाऊद सराय निवासी सुरेंद्र सिंह और गंगा देवी के दस्तावेज भी शामिल थे। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर जेल में बंद अपराधियों की जमानत लेने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था। पूरे प्रकरण में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से एक कंप्यूटर, 2 प्रिंटर, 3 सीपीयू, 1 एलईडी, 3 मॉरफो, 1 हार्डडिस्क, केबिल, 32 फर्जी आधार कार्ड ,12 फर्जी पेन कार्ड बरामद किए गए थे।
इस गिरोह का सरगना सुखबीर निवासी गली नंबर-5 गोविंदनगर थाना कटघर मुरादाबाद डेढ़ साल से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए थे। लेकिन पकड़ा नहीं गया। लिहाजा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को इंस्पेक्टर राम प्रसाद शर्मा, एसआई सुनील मौर्य, रजनीश कुमार, कांस्टेबल आनंद तोमर, अंकुर कुमार, दीपक कुमार ने उसके गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक सुखबीर धोखाधड़ी करने वाला कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर, धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम और महिलाओं संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें