फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कल से गणेश उत्सव की धूम, दस जगह विराजेंगे गणपति बप्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में सोमवार से गणेश चतुर्थी उत्सव की धूम शुरू होगी। दस दिन चलने वाले उत्सव को लेकर शहर से लेकर कस्बों तक तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले में दस स्थानों पर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। विसर्जन से पहले 22 स्थानों से शोभायात्राएं निकलेंगी और 17 जगहों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शनिवार को बाजारों में गणपति की प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अमरोहा शहर में छह, देहात थाना क्षेत्र में दो, नौगावां सादात में एक, डिडौली में दो, धनौरा में एक, बछरायूं में तीन, गजरौला में तीन, हसनपुर में दो, सैदनगली में दो और आदमपुर में एक स्थान पर गणेश उत्सव मनाया जाएगा। आयोजक पंडाल सजाने और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हैं।
गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के बाजार भी गुलजार हैं। अलग-अलग आकार और रंग-रूप की गणपति प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। घरों में स्थापना के लिए लोग प्रतिमा के साथ पूजा सामग्री और सजावट का सामान भी खरीद रहे हैं। घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम चल रहा है।
विज्ञापन

श्री बाबा गंगानाथ के पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि हिंदू संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। उन्हें विघ्नहर्ता माना गया है। गणेश पूजन से सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से प्रतिमा की स्थापना करते हैं।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि गणेश चतुर्थी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। उत्सव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें