फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग छापा, 56 लाख का माल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हसनपुर रोड स्थित उमंग डेयरी पर छापा मारकर करीब 56 लाख रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ सीज किए।
विज्ञापन

जांच में खुले वाहनों से दूध की आपूर्ति, खाद्य पंजीकरण में अनियमितता और प्रसंस्करण इकाई व भंडारगृह में बिना जरूरी पहचान विवरण के खाद्य पदार्थ मिले। कई पदार्थ सीधे फर्श पर रखे थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीना ने टीम के साथ निरीक्षण किया। प्रसंस्करण इकाई में मदर डेयरी के 108 बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर, 104 पैकेट बिना पहचान विवरण और पाश्चुरीकृत कुकिंग बटर मिला। भंडारगृह में 447 बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर और 20-20 किलो के 113 पैकेट रिफाइंड पामोलीन तेल मिला। नमी और अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण भी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाश्चुरीकृत कुकिंग बटर, रिफाइंड पामोलीन तेल और दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य पदार्थों के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। प्रतिष्ठान से तीन केंद्रीय खाद्य अनुज्ञप्तियों के अभिलेख और स्पष्टीकरण मांगा गया है। कुकिंग बटर की खरीद, स्रोत व उपयोग के दस्तावेज के लिए भी नोटिस जारी किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई होगी।
डेयरी के एचआर मैनेजर अबोध कौशिक ने कहा कि चेकिंग हुई थी, लेकिन 56 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ सीज किए जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें