फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula News: चारा काटने समय मशीन की चपेट में आई महिला, लोगों ने बमुश्किल बचाया, उपचार के दाैरान तोड़ा दम

Sun, 08 Sep 2024 10:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

चारा काटते समय मशीन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
गजराैला में महिला की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में चारा काटने की मशीन में कपड़े फंस जाने पर 60 वर्षीय महिला भी उसकी चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। यह हादसा नगर के जलाल नगर मोहल्ले में हुआ। मोहल्ला निवासी फिरासत अली ने गाय पाल रखी हैं। जिनकी देखभाल और चारे का इंतजाम उनकी पत्नी नसीमा करती हैं। शनिवार शाम नसीमा चारा काटने की मशीन पर चारा काट रही थीं।

उन्होंने दुपट्टा ओढ़ रखा था। अचानक उनका दुपट्टा मशीन में आ गया। उनका गला दुपट्टे से दबता गया और वह मशीन के पट्टे की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गईं। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़ कर आए। उन्होंने इंजन बंद किया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल नसीमा को नगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। मगर यहां पर हालत नाजुक होने के कारण उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के नगर पालिका सभासद कलुआ उर्फ सरताज अहमद का कहना है कि शव को सुपुर्दे खाक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें