संभल के ख्यालीपुर गांव में सांड़ के हमले से किसान गंगाराम की मौत हो गई। भगाने के दाैरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था। परिजन इलाज के लिए गंगाराम को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
सांड़ ने हमला कर ख्यालीपुर निवासी किसान गंगाराम (55) को मार डाला। सांड़ उनके घेर में घुसकर पशुओं को परेशान कर रहा था। किसान ने सांड़ को भगाने की कोशिश तो उसने हमला कर दिया। घायल किसान को परिजन हसनपुर निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी महिपाल ने बताया कि उनके पिता गंगाराम बृहस्पतिवार की रात नाै बजे घेर में सो रहे थे। अचानक एक सांड़ घेर में घुस आया और पशुओं को परेशान करने लगा।
किसान ने चारपाई से उठकर सांड़ को भगाने की कोशिश की। जिस पर हमलावर हुए सांड़ ने उन पर सींगों से हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने सांड़ को लाठी डंडे से दौड़ाकर किसान को बचाया।
विज्ञापन
परिजन तुरंत उनको उपचार के लिए ले गए। हसनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां पर शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस गांव में गई। घटना की जानकारी ली।