फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला : पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी की पीटकर हत्या

Tue, 29 Jul 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। नगर पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी युवक कौशिंद्र की सोमवार रात करीब दस बजे पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उन पड़ोसियों पर है जिनसे सोमवार दिन में भी विवाद हुआ था। पुलिस ने कौसिंद्र व आरोपियों का शांतिभंग में चालान भी किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अंजलि कटारिया व इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मायापुरी मोहल्ला निवासी कौसिंद्र नगरपालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी थे। कान्हा गोशाला में उनकी ड्यूटी चल रही थी। पुलिस ने बताया कि उनका पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को दिन में कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों का शांतिभंग के मामले में चालान कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष लोग घर आ गए।
रात 10 बजे दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद फिर मारपीट हाे गई। दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप है कि वह कौसिंद्र के घर में घुस आए। उन्होंने कौसिंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी कौसिंद्र को पकड़ कर छत पर ले गए। मारपीट करने के बाद उसे छत से फेंक दिया। इसके बाद भी उसे नहीं बख्शा। नीचे आकर उस पर लाठी डंडे और सरियों से वार कर हत्या कर दी। वारदात काे अंजाम देकर आरोपी भाग गए। शोर सुनकर मोहल्ल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। घायल को तुरंत सीएचसी में लेकर आए।उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर मृतक के परिजनों और अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सीओ अंजलि कटारिया ने मौका मुआयाना किया। मोहल्ले के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। वह और इंस्पेक्टर जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें