फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: नगर पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी को छत से फेंका, लाठी-डंडे और सरियों से पीट- पीटकर हत्या

Tue, 29 Jul 2025 12:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मायापुरी मोहल्ला निवासी कौसिंद्र नगर पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी थे। कान्हा गोशाला में उनकी ड्यूटी चल रही थी। पुलिस का और मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी युवक कौशिंद्र की छत से फेंक कर और इसके बाद लाठी डंडे व सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उन पड़ोसियों पर है, जिनसे हत्या से कुछ घंटे पूर्व विवाद हुआ था। पुलिस ने कौसिंद्र व आरोपियों का शांति भंग में चालान भी किया था। युवक की हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर जांच पड़ताल की। घटना के बारे में आस पड़ोस के लोगों से जानकारी ली।

विज्ञापन


मायापुरी मोहल्ला निवासी कौसिंद्र नगर पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी थे। कान्हा गोशाला में उनकी ड्यूटी चल रही थी। पुलिस का और मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को दिन में कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों का शांति भंग के मामले में चालान कर दिया था। मगर दोनों ही पक्ष के लोग घर आ गए। रात 10 बजे दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद फिर मारपीट हो गई। 

दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप है कि वह कौसिंद्र के घर में घुस आए। उन्होंने कौसिंद्र को पकड़ कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे छत पर ले गए। यहां भी उसे मारा पीटा गया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। पिटाई से घायल हुआ कर्मचारी पक्की सड़क पर फेंके जाने से भी घायल हो गया। जिसके सबूत सड़क पर पड़ा खून दे रहा है। इसके बाद भी दबंगों ने उसे नहीं बख्शा। नीचे आकर उस पर लाठी डंडे और सरियों से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। शोर शराबा सुनकर मोहल्ल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी में लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सीओ अंजलि कटारिया ने मौका मुआयाना किया। मोहल्ले के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। वह और इंस्पेक्टर जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें