फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोशाला मामले में बीडीओ व सचिव का लेंगे स्पष्टीकरण

Wed, 29 Oct 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गंगेश्वरी ब्लॉक के सांथलपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में दो पशुओं की मौत व वीडियो वायरल होने के मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। रिपोर्ट में गो संरक्षण केंद्र के संबंध में भ्रामक प्रचार के साथ ही कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई है। सीडीओ ने बताया कि लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक सांथलपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में तीन पशु बीमार चल रहे थे। इसके कारण दो पशुओं की मौत हो गई थी लेकिन दो दिन बाद मामले को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। वीडियो में लापरवाही से पशुओं की मौत होने की बात कही गई थी जिसके बाद सीडीओ ने सोमवार को सीवीओ डॉ. आभा दत्त व डीडीओ सरिता द्विवेदी ने गोशाला पहुंचकर जांच की थी।
जांच के दौरान डीडीओ ने गोशाला की चाहरदीवारी के ऊपर टिनशेड लगाने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान दोनों अधिकारियों ने सभी पहलुओं को बारीकी से जांच करते हुए अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी। जांच में गोआश्रय स्थल की छवि खराब करने के लिए भ्रामक प्रचार किए जाने की बात कही गई है। सीवीओ ने बताया कि दोनों पशुओं की मौत 24 अक्तूबर को होने पर उसी दिन शवों का निस्तारण करते हुए दफना दिया गया था लेकिन इसके दो दिन बाद वीडियो वायरल की गई। हालांकि रिपोर्ट में कर्मचारियों की लापरवाही भी बताई गई है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी 20 अक्तूबर से खराब बताए गए हैं। जिनको सीवीओ ने ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। सीवीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

बीडीओ व सचिव के मोबाइल पर होगा सीसीटीवी कैमरों का लिंक
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि गोआश्रय स्थलों की निगरानी के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों का लिंक व मॉनीटरिंग बीडीओ व सचिव के मोबाइल पर होना चाहिए। लेकिन सांथलपुर में कैमरों का लिंक ग्राम प्रधान के मोबाइल पर था। जिससे अधिकारी देर सवेर गोशाला की मॉनीटरिंग नहीं कर सकते थे। इसे बीडीओ व सचिव की लापरवाही माना गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीडीओ व सचिव का स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें